ताजा खबर

शहर में अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार की जा रही है कार्यवाही

डोंगरगढ़ :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़  केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ श्री रामेश्वर प्रसाद देशमुख द्वारा डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ के साथ अवैध शराब बिक्री में संलिप्त कोचियों एवं तस्करों पर नजर रखने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमारों, चाकूबाजों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक **05-11-2026** को अनावेदक **01. सावन बाघमारे, 02. सुदेश तांडेकर एवं 03. फनेश्वर कुमार जोशी** द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वाद-विवाद एवं गाली-गलौज कर मारपीट करने पर उतारू होकर अशांति का माहौल निर्मित किया जा रहा था। जिस पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा तीनों अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार गश्त एवं पेट्रोलिंग, नाकाबंदी की कार्यवाही तथा होटल एवं ढाबों की चेकिंग कर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अवैध गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर अंकुश लगाया जा रहा है।*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button