शांति व्यवस्था भंग करने वाले 1 अनावेदक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय पेश किया गया
डोंगरगढ़ :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख द्वारा डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ के साथ अवैध शराब बिक्री में संलिप्त शराब कोचियों एवं तस्करों पर निगरानी रखने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमारों, चाकूबाजों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04-11-2026 को अनावेदक तालीब खान पिता आयूब खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड, वार्ड नंबर 17, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव द्वारा पुराना बस स्टैंड डोंगरगढ़ में लोगों को चिल्ला-चिल्लाकर डराया-धमकाया जा रहा था। वहां उपस्थित लोगों द्वारा समझाइश देने पर अनावेदक और अधिक आक्रोशित होकर मारपीट करने पर उतारू हो गया। अनावेदक के उक्त कृत्य से क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए उसके विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग एवं नाकाबंदी की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही होटल एवं ढाबों की चेकिंग कर क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। अवैध गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर अंकुश लगाया जा रहा है।*
