छत्तीसगढ़

जोन अध्यक्ष समेत भाजपा के पार्षद धरने पर

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 6 नवंबर । वार्ड में नागरिकों की समस्यायों को लेकर जोन 8 अध्यक्ष समेत सभी पार्षद कार्यालय में ताला लगा धरने पर बैठ गए हैं। इस ज़ोन में अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर ने स्वयं गेट पर ताला जड़ दिया। ज़ोन में अध्यक्ष समेत भाजपा के 6 और 1 कांग्रेस का पार्षद हैं। ये सभी वार्डों में सफाई, जलसंकट और स्ट्रीट लाइट बंद होने का विरोध कर रहे हैं। वे निगम के अधिकारियों को होश में आकर काम करने और जन समस्याएं दूर करने को लेकर नारे लगाते रहे। बता दें कि दो दिन पहले ही जोन कमिश्नर ने एक बयान जारी किया था कि
अधोसंरचना मद से जोन के लिए 5 लाख रूपये में कुल 197 स्ट्रीट लाईटें खरीदी गई हैं। इनमें से 150 लाईटें कुल 7 वार्डो में लगा दी गई है। शेष 47 लाईटों को लगाने का कार्य जारी है। जो 3 दिवस के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा।कमिश्नर ने कहा कि यह कहना कदापि सही नहीं है कि जोन की लाइटें खरीदी गोदामों में डंप हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button