छत्तीसगढ़
दिल्ली जाने से पहले बघेल जेल में रामगोपाल से मिले

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 6 नवंबर ।पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अब से कुछ देर पहले केंद्रीय जेल रायपुर गए। जहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। दोनों के बीच 15 मिनट तक चर्चा हुई। बता दें कि अग्रवाल को कर ही हाईकोर्ट ने जमानत दी है। यह जमानत , शराब घोेटाले में मैनपावर कंपनी को किए गए भुगतान में कमीशनबाजी के मामले में मिली है। हालांकि अन्य मामलों को लेकर अग्रवाल को अभी जेल में रहना होगा।
इस मुलाकात के बाद बघेल दोपहर के नियमित विमान से दिल्ली चले गए ।



