छत्तीसगढ़

सड़क पर लगाया जाम! भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष समेत 11 पर फिर

रायपुर । पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रदर्शन करना भीम आर्मी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कानूनी मुश्किल बन गया। ओसीएम चौक पर मुख्य सड़क जाम कर नारेबाजी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद, जिला अध्यक्ष देवेंद्र मैरिसा और युवराज ढीढी समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बताया गया कि पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर भीम आर्मी के बैनर तले करीब 100 से 150 कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च करने निकले थे। ओसीएम चौक पहुंचते ही प्रदर्शनकारी मुख्य सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ भी नारे लगाए जाने की बात सामने आई है।

एंबुलेंस और स्कूल बसें भी फंसीं

प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात बाधित होने से आम नागरिकों को परेशानी हुई। मरीजों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को घर छोड़ने वाली बसें भी जाम में फंस गईं।

तूता धरना स्थल जाने की अपील ठुकराई

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और नवा रायपुर के तूता स्थित निर्धारित धरना स्थल पर जाने का आग्रह किया। लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक मार्ग बाधित करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एफआईआर में लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button