छत्तीसगढ़
आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल चिकित्सा के क्षेत्र में नई पहचान बनेगा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 6नवंबर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव ने आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक
नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा किअत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक, विश्वस्तरीय सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों से सुसज्जित यह संस्थान प्रदेशवासियों को बेहतर एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही छत्तीसगढ़ को चिकित्सा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



