छत्तीसगढ़

कटोरा तालाब के पास तीन दुकानों के डेकोरेशन में लगी आग, सामान जलकर खाक

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 9 नवंबर। कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में तीन दुकानों के बाहर लगे डेकोरेशन आ गए, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

बताया गया कि सड़क पर फोड़े जा रहे पटाखों की चिंगारी से दुकानों के बाहर लगे डेकोरेशन में आग लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button