क्या चीनी जासूस से थे एनवीडिया के सीईओ के संबंध? कंपनी ने शुरू की जांच

अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया ने अपने सीईओ जेनसन हुआंग के एक चीनी महिला से कथित संबंधों को लेकर स्वतंत्र जांच शुरू की है.
इस महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का शक है. कंपनी का कहना है कि जेनसन हुआंग उसके सीईओ बने रहेंगे.
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल एनवीडिया ने कहा है कि उसके बोर्ड के पास ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि कंपनी की गोपनीय जानकारी या अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक हुई है.
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि जेनसन हुआंग की करीबी रहीं चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग, चीन के लिए जासूसी कर रही थीं.
वहीं, जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी से बेवफाई करने की बात स्वीकार की है. उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को पहुंची तकलीफ के लिए माफी भी मांगी है.
एनवीडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक में इस्तेमाल होने वाली चिप बनाने वाली प्रमुख कंपनी है.(bbc.com/hindi)


