: एकराय होकर रास्ता रोककर मारपीट जान से मारने की धमकी एवं लूटपाट की घटना को दिया था अंजाम
डोंगरगांव :- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों, विशेषकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने एवं लूटपाट करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 09.11.2026 को ग्राम गिरगांव स्थित सूखनाला के पास आरोपियों द्वारा एकराय होकर मोटर सायकल सवार ओमकार सेवता एवं उसके साथियों का रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा लात-घूंसे एवं पत्थर से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई। आरोपियों द्वारा प्रार्थी ओमकार सेवता की जेब से नगदी रकम 5,000 रुपये एवं मोबाइल फोन तथा उसके साथ मोटर सायकल में पीछे बैठे भूपेन्द्र सेवता से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं 500 रुपये लूट लिए गए। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य व्यक्तियों के साथ भी मारपीट की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आहतों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उनके कथन दर्ज किए गए। प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 309(6) बीएनएस जोड़ी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहियों की पतासाजी कर पूछताछ की गई। आरोपी घटना करके फरार हो गये थे डोगरगांव थाना स्टाफ द्वारा रात भर तलासी अभियान चलाया गया व सुबह 03ः00 बजे आरोपियों को पकडकर पूछताछ के दौरान अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, नगदी रकम 5,500 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 बीडी 7077 जप्त की गई। आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही हैं।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख एवं आरक्षक हेमंत सूर्यवंशी, चंद्रप्रकाश हरमुख,मोहन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
