: थाना छुरिया पुलिस की कार्यवाही : 6 जुआड़ियों के विरुद्ध धारा 3 : 2: छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत् कार्यवाही
छुरिया :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना छुरिया पुलिस द्वारा दीपावली पर्व पर जुआ, शराब एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर अवैध क्रियाकलापों में संलिप्त पाये जाने पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना छुरिया पुलिस द्वारा दिनांक 06-07/112026 के दरमियानी रात मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर ग्राम भोलापुर से दीवानटोला जाने के कच्चा रास्ता में घेराबंदी कर 06नफर जुआड़ियों को ताश के 52पत्ते से काटपत्ती खेल में रुपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा गया एवं आरोपियों से फड़ व पास से नगद 2520/- रूपये, 05नग मोबाइल फोन कीमती 43000/- जुमला रकम 45520/- रूपये, ताश के 52पत्ती और 02नग प्लास्टिक बोरी को बरामद कर जप्त कर आरोपियों पर अप.क्र. 204/2026, धारा-3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत् अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
पकड़े गये जुआड़ीगण* – (1) लक्की पांडे पिता दिलीप कुमार उम्र 26 साल निवासी ग्राम भोलापुर।
(2)खुमन लाल देवांगन पिता कुवंर सिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम भोलापुर।
(3) शिवा कुमार साहू पिता परदेशी राम उम्र 36 साल निवासी ग्राम भोलापुर।
(4) जनक लाल साहू पिता स्व0 चैनु राम साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम झालाटोला।
(5) शैलेन्द्र साहू पिता लक्ष्मी नारायण साहू उम्र 26 साल, निवासी ग्राम बेलरगोंदी।
(6) मनोज यादव पिता पल्टु राम यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम भोलापुर।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ रावत, प्रआर मनोज साहू, आरक्षक फुलेंद्र राजपूत, टिकेश्वर सिंह, असवन वर्मा, अर्जुन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
