छत्तीसगढ़

खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय, लेकिन छत्तीसगढ़ में असर नहीं

रायपुर, 12 नवंबर।अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय है जो रविवार तक अवदाब में बदलने जा रहा है। हालांकि इसका छत्तीसगढ़ में असर नहीं होता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहने औरआगामी 5 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। आज भीप्रदेश में मौसम शुष्क रहा।प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2C दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4C अम्बिकापुर में दर्ज किया गया।

मध्य अंडमान सागर और उससे सटे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण आज, गुरुवार को दोपहर उसी क्षेत्र में बना हुआ है और यह समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से, 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 14 नवंबर के आसपास एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र तथा 15 नवंबर के आसपास उसी क्षेत्र में एक अवदाब में तब्दील होने की संभावना है।

कल रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमानः 13 नवंबर को आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30C और 17C के आसपास रहेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button