ईरान का दावा- बहरीन में अमेरिकी सेना का अर्ली वॉर्निंग रडार नष्ट किया

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि उसने बहरीन में अमेरिकी सेना के एक अर्ली वार्निंग रडार नष्ट कर दिया है.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसियों ने शुक्रवार तड़के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का बयान जारी किया.
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के मुताबिक, यह कार्रवाई दक्षिणी ईरान के सिरिक इलाके में आधी रात को हुए अमेरिकी हवाई हमले के जवाब में की गई है.
बयान में कहा गया, यह आक्रामक दुश्मन के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि वह होर्मुज़ स्ट्रेट में हवाई बदमाशी और तेल की तस्करी से जुड़ी हरकतें बंद करे.
बयान में आगे कहा गया कि अगर इस तरह के उल्लंघन और हमले दोबारा होते हैं, तो रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की एयरोस्पेस फ़ोर्स कहीं भी जवाबी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने यह भी चेतावनी दी कि जो कंपनियां दुश्मन के बहकावे में आकर नियमों का उल्लंघन करेंगी, उन्हें और कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.(bbc.com/hindi)



