छत्तीसगढ़
सोनम वांगचुक का दावा- ‘मुझे घर में नज़रबंद किया गया है’

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दावा किया है कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कहा कि उनके घर के चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. वांगचुक ने कहा है कि उन्हें सरकार ने घर पर रहने की सलाह दी है.
वांगचुक ने कहा कि उन्होंने पिछले साल लेह में हुई मौतों की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में देरी और कड़ाके की सर्दी के बीच जल्दबाजी में काउंसिल चुनाव कराने को लेकर सवाल उठाए थे.
उन्होंने दावा किया कि पूरे लद्दाख में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.
वांगचुक ने यह भी आरोप लगाया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में उनके X, इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट की पहुंच को बड़े पैमाने पर सीमित कर दिया गया है.(bbc.com/hindi)



