ताजा खबर

नवरत्न कंपनी NMDC के 69वें स्थापना दिवस पर किरंदुल प्रोजेक्ट को मिला गौरवपूर्ण सम्मान

ED रविंद्र नारायण, प्रोडक्शन GM जेसी दास और HR सुधांशु वर्मा ने ग्रहण किया ‘बेस्ट प्रोजेक्ट अवार्ड’

इंटक और SKMS दोनों श्रम संगठनों के पदाधिकारी रहे मौजूद

किरंदुल: राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) के 69वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर किरंदुल परियोजना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस गौरवशाली मौके पर किरंदुल प्रोजेक्ट को ‘बेस्ट प्रोजेक्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया, जिससे पूरे बैलाडीला क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।

हैदराबाद स्थित NMDC मुख्यालय में आयोजित भव्य स्थापना दिवस समारोह – 69th Foundation Day 2026, A Year of Excellence – 2025 के दौरान यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।

CMD के हाथों मिला सम्मान

किरंदुल परियोजना की ओर से अधिशासी निदेशक (ED) * रविंद्र नारायण*, उत्पादन महाप्रबंधक * जेसी दास* एवं मानव संसाधन महाप्रबंधक * सुधांशु वर्मा* ने NMDC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) * अमिताभ मुखर्जी* के कर-कमलों से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

दोनों श्रम संगठनों की रही गरिमामय उपस्थिति

इस गौरव के क्षण में किरंदुल से जुड़े दोनों प्रमुख श्रम संगठनों के पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

– इंटक यूनियन (INTUC) की ओर से – अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए.के. सिंह

– SKMS यूनियन की ओर से – अध्यक्ष नोमेश्वर राव एवं सचिव नामदेव

सामूहिक प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान

यह सम्मान किरंदुल परियोजना में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और मेहनतकश श्रमिकों की कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि सामूहिक प्रयासों से ही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। यह पुरस्कार भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी को प्रेरित करेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button