ताजा खबर

शलभा सिन्हा संभालेंगें एसपी की कमान, पदस्थापना की तैयारी तेज।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। प्रशासनिक गलियारों से मिल रही जानकारी के अनुसार, शलभा सिन्हा को कोरबा जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। उनकी पदस्थापना जल्द होने की चर्चा है।यदि यह पदस्थापना होती है तो शलभा सिन्हा को कोरबा जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कोरबा प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जहां एसईसीएल, एनटीपीसी, बालको सहित कई बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। ऐसे में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।कोरबा जिले में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना को लेकर पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शलभा सिन्हा के नाम को लेकर संभावित बदलाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।हालांकि, उनकी पदस्थापना को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में अंतिम स्थिति शासन के आदेश के बाद ही स्पष्ट होगी।अब सबकी नजरें शासन के आधिकारिक आदेश पर हैं। क्या शलभा सिन्हा कोरबा की नई पुलिस कप्तान बनेंगें? इसका जवाब जल्द सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button