ताजा खबर

नियम विरूद्ध दिग्विजय क्लब की व्यवसायिक अनुज्ञा जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ एफआईआर का आदेश करवाए कलेक्टर : ओस्तवाल

राजनांदगांव :- संस्कारधानी नगरी में जनहित के जिन उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए यहां के राजा साहब ने आम जनता के लिये खेलकूद, मनोरंजन आदि की समूचित व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर संस्कारधानी नगरी में विभिन्न संस्थाओं को राजा साहब ने जगह आबंटित की थी उसी कड़ी में राजगामी संपदा न्यास का गठन जनहित के कार्यों हेतू करते हुए राजनांदगांव जिला बनने के बाद जहां मध्यप्रदेश शासन में नजूल भूमि घोषित होने के बाद शासन द्वारा शहर की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिग्विजय क्लब को खेलकूद एवं मनोरंजन हेतु शासन द्वारा जो जमीन नजूल शीट क्रमांक ४७-ए, भूखंड क्रमांक- ४/१, रकबा- ४९४५ वर्गमीटर भूमि आबंटित की गई थी और उस भूमि पर दिग्विजय क्लब के कुछ सदस्यों के द्वारा शासन के नियम विरूद्ध कार्य कर जिस तरह व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने की अनुमति नगर निगम राजनांदगांव से ली और जिसकी शिकायत जनहित और शासनहित में शहर के जागरूक नागरिक जितेन्द्र जैन (जीतू) आदि के द्वारा  कलेक्टर महोदय के संज्ञान में जब पूरा भ्रष्टाचार और शासन के नियम विरूद्ध व्यवसायिक निर्माण एवं उक्त स्थल पर जो नियम विरूद्ध निर्माण कार्य और व्यवसायिक निर्माण की अनुमति के गलत दस्तावेज आदि पेश कर निगम के भवन प्रभारी अधिकारी श्री यू.के. रामटेके एवं भवन विभाग में प्रस्तुतकर्ता लिपिक का दायित्व संभालने वाले अधिकारी श्री चंद्रशेखर भूआर्य एवं निगम के सब इंजीनियर आदि जिनकी भूमिका उक्त व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने की अनुमति शासन के नियम विरूद्ध जो जारी की गई अनुज्ञा क्रमांक ११८३५ दिनांक- २८/०४/२०२३ को जो अनुज्ञा जारी की गई है जिसकी जांच रिपोर्ट कलेक्टर राजनांदगांव के कार्यालय से आयुक्त को दिनांक ०६/१०/२०२६ को कार्यालयीन आदेश क्रमांक २७१४ अपर कलेक्टर के हस्ताक्षर से ०७ दिवस के अंदर सात बिन्दूओं पर जांच कर कार्यवाही का आदेश दिया था। जिस जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर राजनांदगांव के द्वारा दिग्विजय क्लब की कमान तहसीलदार को प्रशासन बनाते हुए ३ दिन के भीतर बैंक दस्तावेजों और चल-अचल संपत्तियों का आधिपत्य लेने आदि का निर्देश दिया है जिसका आज दिनांक  १८/११/२०२६ को समाचार पत्रों में पदेन अध्यक्ष कलेक्टर के बिना सहमति चल रहे दिग्विजय क्लब की गतिविधियां एवं वित्तीय लेनदेन आदि पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी हुआ वह संस्कारधानी नगरी की जनता के लिये एक क्रांतिकारी फैसला जिले के कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव जी का सराहनीय है जिसका संदेश आम जनों में अच्छा गया। लेकिन कलेक्टर श्री यादव जी से यह मांग है कि शासन के नियम विरूद्ध व्यवसायिक अनुज्ञा जारी करने वाले निगम के भवन अधिकारी श्री यू.के. रामटेके एवं चंद्रशेखर भूआर्य, सब इंजीनियर श्री दीपक मोहिले आदि के खिलाफ तत्काल एफआईआर कराने का निर्देश जारी करवाएं और यदि इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही होती तो इससे आम जनता में यह संदेश जायेगा की गलत निर्माण की अनुमति देने वाले भ्रष्ट अधिकारी को जिला कलेक्टर एवं निगम आयुक्त क्यों बचा रहे है?  और इन भ्रष्ट अधिकारियों को किस राजनेता के दबाव में कलेक्टर बचाना चाह रहे है ? इसका खुलासा होना चाहिये इसलिये कलेक्टर महोदय से चाहूंगा कि जिस तरह दिग्विजय क्लब पर प्रशासक बैठाकर सही निर्णय लिया गया उसी तरह तत्काल निगम के भवन विभाग के दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर का आदेश जारी करवाएं और संपूर्ण अवैध निर्माण को तोडऩे की प्रक्रिया का आदेश जारी करें जिससे की भविष्य में नियम विरूद्ध कार्य करने का साहस दोबारा ना हो।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button