निगम की १४ सिटी बसें लापता मामले में एफआईआर करवाने का निर्देश कलेक्टर निगम आयुक्त को तत्काल देवें : ओस्तवाल
राजनांदगांव :- शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम् से जिले के कलेक्टर जितेन्द्र यादव से यह मांग की है कि राजनांदगांव शहर एवं ग्रामीण जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा नगर निगम राजनांदगांव को सन् २०१४ में लगभग २० बसें शहरी अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी के माध्यम् से करोड़ो रूपयों की सिटी बसे निगम को प्राप्त हुई थी और पूर्व में सिटी बसों की जांच हेतु मेरे द्वारा शासन के संज्ञान में लाया गया लेकिन दुर्भाग्य यह है कि निगम में बैठे कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और एक पॉवरफुल भ्रष्ट जनप्रतिनिधि जनता की भावनाओं से लगातार हर योजना में खेल करके ईमानदारी की जो चादर ओढ़ी हुई है उसे शहर की जनता के हित में भ्रष्टाचार के मामले में कार्यवाही कानूनी रूप से करनी होगी और आज समाचार पत्र में २० सिटी बस में से १७ खराब, ३ का संचालन हो रहा और खराब शेष बचें १७ बसें कहां है उसकी जानकारी एक जवाबदार निगम आयुक्त को नही है यह निगम प्रशासन का दुर्भाग्य है जबकि निगम अधिनियम मेें निगम की चल-अचल संपत्ति की रखवाली करना निगम आयुक्त का दायित्व है क्योंकि वर्तमान में जो निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम है वे नये पदस्थ हुये है और यह सिटी बसें किस निगम आयुक्त के कार्यकाल में संचालन हेतु जिस ठेेकेदार एजेंसी आदि से जो शासन के नियमानुसार और अनुबंध हुआ है सिटी बसों को किन ठेेकेदारों को दिया गया उस पूरे मामले की जांच करवाते हुए जो लगभग १४ सिटी बसे लापता का समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है उसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल सिटी बसें लापता के मामले में निगम आयुक्त को आदेशित करें कि संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाये जिससे की शासकीय संपत्ति की सुरक्षा हो सके और भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुये जनहित में उन बसों को वापस जनता की सुविधाओं के लिये धरातल पर चालू करवाये।
