किरंदुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NDPS मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 1.910 किलो गांजा बरामद
किरंदुल : नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत किरंदुल पुलिस ने NDPS एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे सह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर 1.910 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 95,000 रुपये है, बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – सुभाष देवनाथ उर्फ नाटा, उम्र 53 वर्ष, निवासी किरंदुल।
पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र खूंटे तथा एसडीओपी श्री अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला
थाना किरंदुल के अपराध क्रमांक 65/2026, धारा 20(B) NDPS Act के प्रकरण में पूर्व में दिनांक 06.10.2026 को आरोपी शंकर घोष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया था। इसी प्रकरण के फरार सह आरोपी सुभाष देवनाथ उर्फ नाटा को दिनांक 17.11.2026 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी सुभाष देवनाथ की निशानदेही पर रेलवे के पुराने लोको शेड से 01.910 किलोग्राम गांजा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी को दिनांक 17.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
