छत्तीसगढ़

एमपी: गांजे के केस में फंसाने की धमकी देने वाले पुलिस अधिकारी निलंबित

-आदर्श शर्मा

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार, 18 नवंबर को छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. इनमें एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और एक सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीओपी) भी शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने एक युवक को गांजा रखने के मामले में फंसाने की धमकी दी.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सिवनी के एक होटल की वीडियो वायरल हुई, जिसमें एएसपी दीपक मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मी होटल में ठहरे एक युवा जोड़े से पूछताछ करते दिख रहे हैं. युवा जोड़े ने पुलिस से कहा कि वे बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनसे परिजनों से बात करवाने के लिए कहा.

इससे इनकार करने पर पुलिस अधिकारी ने युवक के पास गांजा रखने के लिए कहा, ताकि उन्हें किसी मामले में फंसाया जा सके. इस फुटेज के सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना का संज्ञान लिया और छह पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया. मोहन यादव ने लिखा, पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता एवं कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.(dw.com/hi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button