छत्तीसगढ़

त्रिपक्षीय बैठक से पहले साथ नजर आए ट्रंप, शी और पुतिन

-आदर्श शर्मा

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार, 18 नवंबर को चीन में एक साथ नजर आए. इस दौरान शी की मौजूदगी में ट्रंप और पुतिन आपस में हाथ मिलाते दिखे. दक्षिणी चीन के शेन्जेन शहर में हो रही एपेक समिट के स्वागत भोज से पहले तीनों नेताओं ने यह संक्षिप्त मुलाकात की.

इससे पहले शी जिनपिंग, डॉनल्ड ट्रंप को लेने एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को गले भी लगाया. न्यूज एजेंसी डीपीए के मुताबिक, चीन में ऐसे मौके बहुत कम बार आते हैं, जब राष्ट्राध्यक्षों के दौरे या कूटनीतिक बैठकों के दौरान शीर्ष नेता एक-दूसरे को गले लगाते हैं. इससे पहले साल साल 2024 में बीजिंग में शी और पुतिन गले मिले थे.

चीन के शेन्जेन शहर में ही गुरुवार, 19 नवंबर को शी, ट्रंप और पुतिन के बीच त्रिपक्षीय बैठक होनी है. इस मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान-अमेरिका संघर्ष पर बातचीत होने की संभावना है. इसके अलावा, तीनों नेता व्यापार, एआई और परमाणु हथियारों जैसे मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं.(dw.com/hi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button