किरण राव का बेबाक अंदाज, कहा- शादी से पहले ‘फिजिकल’ होना आम बात

Entertainment News: दिग्गज अभिनेता आमिर खान की एक वाइफ एवं फिल्ममेकर किरण राव ने आजकल के रिलेशनशिप पर बेबाक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले के रिलेशनशिप के मुकाबले में आज के रिलेशनशिप बहुत अलग हैं। आज के रिलेशनशिप में एक तरह की आजादी है और इसमें एक दूसरे के साथ फिजिकल होना आम बात है।
‘लस्ट स्टोरी 3’ का कर रहीं प्रमोशन
किरण राव ने ‘लस्ट स्टोरी 3’ के एपिसोड्स को डायरेक्ट किया है। वे सीरीज को प्रमोट कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान उन्होंने आज के समय के रिलेशनशिप को लेकर बात की। आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा, ”पहले लोग एक तरह के रिलेशनशिप में होने की उम्मीद करते थे। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि आज के रिश्तों में आजादी है। आज की जेनरेशन बिना किसी झिझक के साथ है। मेरा मतलब है कि आज की दुनिया बदल गई है। खुद को एक्सप्रेस करना का तरीका भी बदल गया है।”
‘शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल’
उन्होंने कहा, ”आज के समय में लोगों के बिना शादी किए गहरे, सच्चे रिलेशनशिप होते हैं। ये रिलेशन फिजिकली और इमोशनली होते हैं। पहले जो दुनिया थी उससे अब दुनिया बहुत अलग हो गई है। इस नई दुनिया को दिमाग में लेकर हम अपनी कहानी बना सकते हैं। हम वह स्टोरी कहना चाहते थे जो आज की यंग जेनरेशन के नयेपन और आजादी को सही ढंग से पेश कर सके।”
‘पहले रिलेशन में होती थी बाउंड्री’
किरण ने कहा, ”पहले की पीढ़ियों से उम्मीद की जाती थी कि वे सीरियस रिलेशनशिप में आने से पहले कुछ बाउंड्री सेट करें और उन्हें फॉलो करें। फिजिकल और इमोशनल कनेक्शन शादी से जुड़ा होता था। मेरे समय में उम्मीद यह होती थी कि आप किसी शख्स के साथ एक बांउड्री के अंदर रिलेशन रखेंगे। किसी के साथ फिजिकल और इमोशनल रूप से कनेक्ट होने की उम्मीद भी तभी होती थी जब आपकी अरेंज मैरिज हुई हो। लेकिन आज ऐसा बिल्कुल नहीं है।”
The post किरण राव का बेबाक अंदाज, कहा- शादी से पहले ‘फिजिकल’ होना आम बात appeared first on Aaj Samaaj.


