छत्तीसगढ़

24 घंटे में 7 कार्यक्रम में शामिल होंगे भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष जोशी, 23 को आ रहे

मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल

रायपुर, 21 नवंबर।भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी 22 नवंबर को रात्रि 9 बजेविमान से राजधानी पहुंचेंगे। विमानतल में प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल में भव्य स्वागत के पश्चात बाइक रैली निकाली जाएगी।

डॉ.जोशी 23 नवंबर को प्रातः 7:30 बजे साइंस कॉलेज, रायपुर में खेल गतिविधि एवं खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। प्रात 8:30 अग्रसेन भवन में युवती संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रातः 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 02 बजे रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित युवा जोहार (युवा संवाद) कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04 बजे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली युवाओं के साथ विशेष संवाद करेंगे।

डॉ. जोशी शाम 05 बजे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के साथ नक्सल मुक्त बस्तर के विषय पर विशेष चर्चा करेंगे। शाम 06 बजे कार्यकर्ता गृह संपर्क के अंतर्गत भाठागांव, स्थित मोहित सोनी के निवास जाकर उनसे भेंट करेंगे। कार्यक्रम पश्चात डॉ. जोशी रात्रि 8 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 22 एवं 23 नवंबर को

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 22 एवं 23 नवंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, समेत सभी मंत्री
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, समेत मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button