छत्तीसगढ़

रिज़र्व बैंक ने बढ़ाए रेपो रेट, महंगाई बढ़ने का भी अनुमान

रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिक पाइंट की बढ़ोतरी की है और यह 5.5% कर दिया गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि यह फ़ैसला मौद्रिक नीति कमेटी ने लिया है.

उन्होंने बताया कि कमेटी ने सर्वसम्मति से रेपो रेट बढ़ाने का फ़ैसला लिया.

कमर्शियल बैंक रिजर्व बैंक से लिए पैसों पर जिस दर से ब्याज़ चुकाते हैं, वो रेपो रेट है.

रेपो रेट बढ़ने से बैंकों पर दबाव बढ़ता है, जिससे वे ख़ुद ब्याज़ दरें बढ़ा देते हैं. इससे बैंकों से लोन लेने वाले उपभोक्ताओं को ज़्यादा ब्याज़ चुकाना पड़ता है.

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए महंगाई के अनुमान में मामूली बढ़ोतरी भी की है और इसे 5.1 प्रतिशत कर दिया है. पहले यह अनुमान 5 प्रतिशत था.

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कई तरह की कमोडिटी की कीमतों पर दबाव अब तेजी से दिखाई देने लगा है.

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कमजोर मानसून के साथ मजबूत अल नीनो का असर आगामी रबी सीजन पर पड़ सकता है.

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 40 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत किया है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button