सड़क चौड़ीकरण के नाम पर ओबीसी, एससी-एसटी छात्रावासों की बाउंड्रीवाल तोड़ने का विरोध, ओबीसी संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर शहर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर शासकीय ओबीसी, एससी एवं एसटी छात्रावासों की बाउंड्रीवाल तोड़े जाने के विरोध में ओबीसी संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ ने जिला प्रशासन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्याममूरत कौशिक के नेतृत्व में मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने और जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मोर्चा का कहना है कि छात्रावासों की सुरक्षा एवं विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की कार्रवाई की जानी चाहिए। सड़क चौड़ीकरण विकास के लिए आवश्यक हो सकता है, लेकिन इसके नाम पर विद्यार्थियों की सुरक्षा और शासकीय छात्रावासों की संपत्ति की अनदेखी उचित नहीं है। ओबीसी संयुक्त मोर्चा ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।


