छत्तीसगढ़
यात्री संतुष्टि एयरपोर्ट देश में दूसरा

रायपुर, 26 नवंबर। यात्री संतुष्टि सर्वेक्षणों में रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने AAI-संचालित हवाई अड्डों में दूसरा स्थान हासिल किया है।
अप्रैल-जून 2026-27 के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ACI-ASQ) सर्वेक्षण में रायपुर एयरपोर्ट AAI-संचालित हवाई अड्डों में दूसरे स्थान पर रहा। इसे 4.93 रेटिंग मिली, जो AAI के 4.88 के औसत स्कोर से अधिक है।अंतरराष्ट्रीय यात्री संतुष्टि रैंकिंग में इसे 66वां स्थान मिला है।
