छत्तीसगढ़

धमतरी में मॉडिफाइड साइलेंसर और नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई, 3 बुलेट के साइलेंसर उतरवाए

0 तेज आवाज वाले साइलेंसर पर 3 हजार रुपये का जुर्माना, वाहन चलाते पकड़े गए 7 नाबालिगों के परिजनों को दी गई समझाइश

धमतरी, 26 नवंबर 2026। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धमतरी पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। SP भावना पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान तीन बुलेट मोटरसाइकिलों में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए। पुलिस ने तीनों के साइलेंसर उतरवाकर वाहन चालकों पर कुल 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

अभियान के दौरान मोटरसाइकिल चलाते हुए 7 नाबालिग भी पकड़े गए। पुलिस ने उनके परिजनों को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाइश दी और निर्धारित आयु पूरी होने तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस मिलने से पहले बच्चों को वाहन नहीं देने की हिदायत दी।

इसके अलावा यातायात पुलिस एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच कर रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

धमतरी पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, मॉडिफाइड साइलेंसर नहीं लगाने और नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने नहीं देने की अपील की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button