छत्तीसगढ़

सीएम ने साढ़े 71 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, नि:शुल्क महिला हेल्थ कैंप का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर, 27 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित हाई स्कूल मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मा महोत्सव में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 71 करोड़ 48 लाख के 694 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित नि:शुल्क महिला हेल्थ कैंप का भी निरीक्षण किया। इस स्वास्थ्य शिविर में 13 हजार से अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया है। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में 40 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रवासियों से हेल्थ कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कर्मा महोत्सव के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी जनजातीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। वहीं, विकास कार्यों की सौगात और महिला स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जिले में विकास एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति मिली है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button