कुर्मी समाज बिलासपुर द्वारा किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव , महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस सचिव ग्रामीण का सम्मान किया गया।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
जिला सर्व कुर्मी समाज बिलासपुर द्वारा किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्याम मूरत कौशिक, महिला शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर अध्यक्ष प्रीति पाटनवार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के सचिव व तखतपुर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बिसाहू कश्यप की बनाए जाने पर कुर्मी समाज के संरक्षक पदुमलाल पाटनवार के निवास पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के संरक्षक रामकुमार कौशिक, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, संरक्षक पदुमलाल पाटनवार, श्याम लाल चंद्रा, घनश्याम कश्यप,उपाध्यक्ष परस कश्यप, सलाहकार अंबिका कौशिक , पूना राम कश्यप, उमेश कश्यप, राम किशुन कश्यप, हितेश पाटन वार आदि उपस्थित रहे।
किसान कांग्रेस महासचिव एवं कुर्मी समाज जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं महिला कुर्मी समाज जिलाध्यक्ष प्रीति पाटनवार एवं कांग्रेस कमेटी जिला सचिव एवं किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तखतपुर बिसाहू कश्यप ने कुर्मी समाज जिला बिलासपुर द्वारा स्वागत सम्मान करने पर समाज के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम लोकहित में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करते रहेंगे। समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा तीनों पदाधिकारियों का शाल एवं बुके भेंट कर सम्मान किया गया।
