एटीएस अफसर बन शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख वसूले
रायपुर, 8 अक्टूबर। एटीएस अफसर बनकर 60 वर्षीय शिक्षकडिजिटल अरेस्ट कर वसूली का मामला दर्ज किया गया है।सड्डू के सेक्टर-6 निवासी शिक्षक से तीन दिन तक वीडियो काल पर इंट्रोगेशन किया जाता है। उसेजम्मू-कश्मीर के मनी लांड्रिंग केस में फंसाने का भय दिखाया गया। अज्ञात कालर ने स्वयं को एनआईए और आरबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने दबाव बनाया। इस दौरान शिक्षक से उनके स्वयं के और परिवार, बैंक खाते और संपत्ति की पूरी जानकारी हासिल किया। इसके बाद गिरफ्तारी वारंट का डर दिखाकर 18 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए वसूले गए।यह रकम आईडीएफसी
फर्स्ट बैंक के खाते में रकम ट्रांसफर कराई गई। आरोपियों ने रकम अपने खाते में पहुंचने के बाद पासबुक अपडेट कराकर उसकी फोटो भी मंगाई। इसके बदले में उन्हें नाट इन्वाल्वमेंट सर्टिफिकेट दिलाने का झांसा दिया गया।रेंज साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


