छत्तीसगढ़

इंडोनेशिया में धधक रहे हैं जंगल, मलेशिया, फ़िलीपींस से लेकर सिंगापुर तक धुंध और धुआं

इंडोनेशिया के कई इलाकों में कुछ हफ़्तों से जंगलों में आग लगी हुई है. इससे उठने वाला धुआं पूरे देश के साथ-साथ पड़ोसी देशों मलेशिया, सिंगापुर और फ़िलीपींस तक फैल गया है.

धुएं और धुंध की इस स्थिति को हेज़ भी कहा जाता है. इसकी वजह से सिंगापुर में वायु प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है.

मलेशिया के कई राज्यों में अधिकारियों ने स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं.

इस साल इंडोनेशिया में जंगलों में आग लगने का मौसम पिछले कई वर्षों के सबसे ख़राब दौर में से एक है.

इसकी प्रमुख वजह किसानों और कंपनियों की ओर से वनस्पति साफ़ करने के लिए अपनाया जाने वाला अवैध स्लैश-एंड-बर्न तरीका है.

इसमें ज़मीन साफ़ करने के लिए पेड़-पौधों को काटकर जलाया जाता है. यह तुलनात्मक तौर पर सस्ता है.

जुलाई से सितंबर के बीच इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आग से जुड़े सांस संबंधी संक्रमण के करीब 1.75 लाख मामले दर्ज किए.

विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल अल नीनो की असाधारण तेजी से सूखे की समस्या को और गंभीर बना दिया है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button