उपचुनाव 2026: नंदीग्राम, रेजीनगर समेत छह सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, कौन कहां आगे

देश की छह सीटों पर हुए उपचुनावों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक़ पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार शंखरव चौधरी कांग्रेस के अब्दुल्ला कफ़ी से आगे चल रहे हैं. नंदीग्राम सीट पर कोई रुझान साफ़ नहीं है.
नंदीग्राम को सबसे चर्चित सीटों में गिना जा रहा है, इसलिए सबकी नजर इस सीट पर टिकी है.
असम की नगांव लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा आगे चल रहे हैं.
यहां ऑल इंडियन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल उनसे लगभग 45 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं.
तमिलनाडु की धरमपुर विधानसभा सीट पर अन्ना द्रमुक की के भानुमति टीवीकी के सत्यभामा पी से आगे चल रही हैं.
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी के साथ असम की नगांव लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है.(bbc.com/hindi)



