छत्तीसगढ़

भारतीय क्रू वाले टैंकर पर ड्रोन हमला, नौ नाविक बचाए गए, दो लापता

ओमान के पास भारतीय क्रू वाले एक टैंकर पर रविवार को ड्रोन से हमला हुआ. जहाज़ पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से नौ को बचा लिया गया, जबकि दो अब भी लापता हैं.

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार रात को मामले की जानकारी साझा करते हुए दो नागरिकों के लापता होने की पुष्टि की.

उन्होंने बताया, 11 अक्तूबर को सोहार एंकरेज में भारतीय टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन से हमला किया गया. टैंकर पर 11 भारतीय नाविक सवार थे. नौ सदस्यों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं, जबकि दो भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं.

स्थानीय तटरक्षक बल की ओर से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, हम बचाव कार्यों में पूरी मदद देने और अपने लापता लोगों को सुरक्षित ढूंढने के लिए हर संभव क़दम उठाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button