ताजा खबर

रेन सिन कान कराटे की राज्य स्तरीय बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 10 डोजो के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

चकरभाठा में रेन सिन कान कराटे छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ सनाढ्य कौशिक समाज भवन में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग 2026 का आयोजन किया गया। इसमें रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बलौदाबाजार, दुर्ग, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोरबा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 10 डोजो के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और अभ्यास का प्रदर्शन किया। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के कराटे कौशल का मूल्यांकन किया गया तथा सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए रेन सिन कान कराटे छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई रमाकांत एस. मिश्र ने बताया कि बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा केवल अगली बेल्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की निरंतर साधना, आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति उनकी तैयारी का मूल्यांकन भी है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार कौशिक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मोहन अग्रवाल, अनामिका तिवारी, संजय अग्रवाल, कलेश्वर साहू तथा डॉ. मुरली कौशिक ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के सचिव राजकुमार मानिकपुरी ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार कौशिक, अध्यक्षता राजकुमार मानिकपुरी और विशिष्ट अतिथि कुमारी अनामिका तिवारी के द्वारा इस सभा को संबोधित किया गया।अतिथियों ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं। कराटे जैसी विधा बच्चों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और आत्मरक्षा के लिए भी तैयार करती है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।परीक्षा में विभिन्न बेल्ट श्रेणियों के विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके परिश्रम और प्रशिक्षण के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित किया गया।पीली बेल्ट (येलो बेल्ट) में उत्तीर्ण विद्यार्थियों में रश्मि गेंदले, युगल किशोर वर्मा, शौर्य वर्मा, सुलैना घृतलहरे, जितेंद्र साहू, ईशा यादव, मुस्कान राजपूत, अन्नू निषाद, खिलेेश्वर राजपूत, हर्ष यादव, दिशा यादव, सृजल सोनी, एंजेल कोसरिया, सृष्टि देवांगन, चंचल प्रजापति, शालिनी बघेल, निहित कोसरिया, अनन्या ध्रुव, विमलेश यादव, भूमिका साहू, न्यासा साहू, विद्या वर्मा, अंशिका वर्मा, मौलिक सिंह राजपूत, मानवी कुमारी, अयाश बंजारे तथा अन्या बंजारे शामिल हैं।नारंगी बेल्ट (ऑरेंज बेल्ट) में रेणुका कंवर, अर्चना वर्मा, नितिन कुमार धनगर, अभिनव कुमार धनगर तथा काजल वर्मा ने सफलता प्राप्त की।नीली बेल्ट (ब्लू बेल्ट) में बीना कंवर तथा देव राज साहू उत्तीर्ण हुए।बैंगनी बेल्ट (पर्पल बेल्ट) में समर शास्त्री, अभिषेक पटले, पीयूष साहू, चंद्रदेव टंडन, कल्पना गेंद्रे, कुंती पाल तथा प्रियंका दहरिया ने सफलता हासिल की।कार्यक्रम के दौरान कराटे के क्षेत्र में प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के विकास में योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को कराटे गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रशिक्षकों में बहोरन वर्मा (मुंगेली), पायल वर्मा (तिल्दा), अजय सोनी (चकरभाठा), प्रियंका दहरिया (खरोरा), कल्पना गेंद्रे (खरोरा), रामचरण यादव (भौथीडीह), शारदा निर्मलकर (भाटापारा) तथा कुंती पाल (तिल्दा, रायपुर) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त सभी प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। तखतपुर की सुनीता साहू को श्रेष्ठ कराटे प्रशिक्षिका के सम्मान से नवाजा गया। वहीं, आपातकालीन परिस्थिति में जीवन बचाने के साहसिक प्रयास के लिए 13 वर्षीय कल्पना गेंद्रे को बाल वीरता सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान बच्चों में साहस, संवेदनशीलता और संकट के समय तत्परता के महत्व को रेखांकित करता है।छत्तीसगढ़ सनाढ्य कौशिक समाज के कपिल कुमार कौशिक को भी सम्मानित किया गया। गोल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले कराटे प्रशिक्षक एवं बिल्हा जनपद के शासकीय विद्यालय के शिक्षक को व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक 270000 सीड बॉल से संबंधित रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद विद्यालय, सकरी की शारीरिक एवं खेल प्रशिक्षिका सुश्री सीता पटेल को भी सम्मान प्रदान किया गया, तथा सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिशिएशन से बहोरन वर्मा (मुंगेली), पायल वर्मा (तिल्दा), अजय सोनी (चकरभाठा), प्रियंका दहरिया (खरोरा), कल्पना गेंद्रे (खरोरा), रामचरण यादव (भौथीडीह), शारदा निर्मलकर (भाटापारा) तथा कुंती पाल (तिल्दा, रायपुर) को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन पायल वर्मा एवं कुंती पाल ने किया। आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने में बहोरन वर्मा, पायल वर्मा, अजय सोनी, प्रियंका दहरिया, कल्पना गेंद्रे, रामचरण यादव, सुश्री कुंती पाल तथा शारदा निर्मलकर की विशेष भूमिका रही। सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल एवं मोहन अग्रवाल का भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।राज्य स्तरीय बेल्ट ग्रेडिंग 2026 ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि खेलों का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता में जीत हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, साहस और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। ऐसे आयोजन प्रशिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत को एक साझा मंच प्रदान करते हैं, जहां उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button