छत्तीसगढ़
मानसून अगले साल तक के लिए आज छत्तीसगढ़ से वापस हो गया
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 12अक्टूबर ।दक्षिण पश्चिम मानसून अगले साल तक के लिए आज पूरी तरह से छत्तीसगढ़ से वापस हो गया है। मानसून इस वर्ष 16 जून को छत्तीसगढ़ और 19 जून को रायपुर पहुंच था। करीब 4 माह के दौरान यह मध्य छत्तीसगढ़ में जमकर बरसा। वहीं दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ कमी रही। हालांकि प्रदेश में यह 101% बरसा।



