छत्तीसगढ़

ट्यूशन से लौट रही छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 13अक्टूबर। ट्यूशन से स्कूटी पर घर लौट रही16वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा सड़क पर पड़ी रही,जबकि चालक ट्रैक्टर समेत मौके से भाग निकला। छात्रा को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हाईकोर्ट गोल्डन पार्क निवासी चंद्रभूषण की बेटी जाह्नवी सी. भूषण एलसीआईटी स्कूल में कक्षा11वीं की छात्रा थी।10अक्टूबर की शाम वह स्कूटी से जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित ट्यूशन सेंटर गई थी।

शाम करीब6:30बजे ट्यूशन खत्म होने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान रायपुर रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि जाह्नवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने रुककर घायल छात्रा की मदद करने के बजाय तेज रफ्तार से यू-टर्न लिया और ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंचे और जाह्नवी को गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान11अक्टूबर को शाम करीब4:30बजे जाह्नवी की मौत हो गई।12अक्टूबर को चकरभाठा पुलिस ने सीआईएमएस में पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button