छत्तीसगढ़

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर अमेरिका को दी चेतावनी, सेंटकॉम ने दिया ये जवाब

ईरान की आईआरजीसी नौसेना के कमांडर ने कहा है के वे होर्मुज़ स्ट्रेट में अमेरिकी बेड़े का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि हमला कर उसे डूबा सकें.

आईआरजीसी ने दावा किया है कि होर्मुज़ स्ट्रेट पर उसका नियंत्रण है.

आईआरजीसी की इस चेतावनी के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि ईरानी नेवी कमांडर के पास नौसेना बची ही नहीं है.

सेंटकॉम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, अमेरिकी सेना और क्षेत्रीय सहयोगी स्पष्ट तौर पर होर्मुज़ स्ट्रेट पर नियंत्रण रखते हैं. कल ही अमेरिकी सेना ने खाड़ी के सहयोगी देशों के 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल को होर्मुज़ स्ट्रेट के ज़रिए पास कराया है,

28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमला किया था. उस हमले के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष लगातार जारी है.

इस संघर्ष में होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर खींचतान सबसे अहम है, जो दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button