छत्तीसगढ़

जिला स्तर फुटबॉल टूर्नामेंट: पेनल्टी शूटआउट में सेंट लैला राजपुर ने मारी बाजी

छत्तीसगढ़ संवाददाता

राजपुर,13 अक्टूबर। भाजयुमो मंडल राजपुर के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबला सेंट लैला राजपुर और सेवारी की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में सेंट लैला राजपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

विजेता को 31 हजार, उपविजेता को 21 हजार रुपये

प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता सेंट लैला राजपुर की टीम को 31 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता सेवारी की टीम को 21 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुकाबले के दौरान खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

सामरी विधायक ने किया खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंगलम पांडे, जनपद पंचायत राजपुर के अध्यक्ष विनय भगत, भाजपा राजपुर मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मराबी, मंडल महामंत्री बबलू यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, स्थानीय सरपंच श्रीमती उषा किरण तिर्की एवं उपसरपंच आसमुनी मंचासीन रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिला मंत्री रितिक सिंह, सुनील गुप्ता, अमित यादव, उदय यादव, सावंत त्रिपाठी, रोशन गुप्ता तथा मंडल खेल एवं कला प्रमुख ध्रुव सोनी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button