ताजा खबर

नगरीय प्रशासन विभाग में छुट्टी के लिए अब कागजी आवेदन बंद, ई-एचआरएमएस पोर्टल से ही मिलेगी मंजूरी।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब आकस्मिक अवकाश से लेकर अर्जित अवकाश तक के लिए ई-एचआरएमएस (e-HRMS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। छुट्टी के लिए कागजी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। विभाग और उसके अधीनस्थ क्षेत्रीय कार्यालयों में पदस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवकाश की स्वीकृति के लिए निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। इससे छुट्टी संबंधी आवेदन और स्वीकृति की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button