ताजा खबर

लोकतंत्र को मजबूत बनाने जिला प्रशासन की पहल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच रहे बीएलओ

लोकतंत्र को मजबूत बनाने जिला प्रशासन की पहल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच रहे बीएलओ

सुकमा, 14 अक्टुबर 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-90 कोंटा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रशासन का निर्वाचन अमला अंदरूनी एवं दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूटे पात्र नागरिकों की पहचान कर रहा है। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर फॉर्म-6 वितरित कर नए मतदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के अवसर से वंचित न रहे।

डिजिटल तकनीक, नियमित निगरानी और जनजागरूकता से अभियान को मिल रही गति देते हुए बीएलओ द्वारा ठस्व् ।चच एवं म्ब्प्छम्ज् के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन संबंधी जानकारी दर्ज की जा रही है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्वाचन अमले को प्रशिक्षण दिया गया है, वहीं संबंधित तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मैदानी कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही स्कूलों में निर्वाचक साक्षरता क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को मतदान के महत्व और मतदाता पंजीयन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 17 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं को अग्रिम आवेदन की सुविधा की जानकारी देकर भविष्य के मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की पहल की जा रही है।

जिला निर्वाचन कार्यालय सुकमा ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वे फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीयन के लिए आवेदन करें। इसके लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क करने के साथ आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल ीजजचेरू//अवजमते.मबप.हवअ.पद का उपयोग किया जा सकता है। निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर ’1950’ पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन की यह सक्रिय पहल मतदाता सूची में पात्र नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

The post लोकतंत्र को मजबूत बनाने जिला प्रशासन की पहल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच रहे बीएलओ appeared first on sathisandesh.in.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button