ताजा खबर

भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ के महामंत्री एवं केंद्रीय ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड के सदस्य का किरंदुल आगमन, बीएमएस ने किया स्वागत

किरंदुल : भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ (बीएमएस) के महामंत्री एवं भारत सरकार के केंद्रीय ठेका सलाहकार बोर्ड के सदस्य तथा एनजेसीएस के सदस्य रंजय कुमार एवं खदान मजदूर संघ भिलाई के केंद्रीय महामंत्री उमेश मिश्रा का दो दिवसीय प्रवास में किरंदुल आगमन हुआ।  खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्थानीय एनएमडीसी अतिथि गृह में भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया तत्पश्चात श्रम संघ कार्यालय में एनएमडीसी कर्मियों, ठेका श्रमिकों के साथ बैठक आहूत कर विविध मार्गदर्शन किया गया तथा कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की विविध समस्याओं के निराकरण हेतु प्रबंधन एवं उच्च प्रबंधन तथा शासन प्रशासन से चर्चा कर निराकरण का पूर्ण आश्वासन दिया गया। भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ के महामंत्री रंजय कुमार एवं खदान मजदूर संघ भिलाई के केंद्रीय महामंत्री उमेश मिश्रा द्वारा नए लेबर कोड के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई तथा बोनस एवं सीलिंग के नियमों के बारे में भी सारगर्भित जानकारी दी गई।  इस अवसर पर खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, राजेंद्र यादव, दानेश्वर जोशी,   उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, लिशांष सिँह, शाखा बचेली के अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस, सचिव पूरन जायसवाल सहित आकाश माझी, नितेश विश्वकर्मा, सुधा, सूरमा, प्रीति, मिथुन, लाजेंद्र, शशि, खुशबू, पिंकी उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button