ताजा खबर

अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

राजनांदगांव : अग्रवाल सभा, अग्रवाल नवयुवक मंडल और अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन हुआ। मुख्य समारोह में वरिष्ठजनों, मेधावी विद्यार्थियों और स्वर्णिम वैवाहिक जीवन पूरा करने वाले दंपती का सम्मान किया गया। इसके बाद निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में समाजजनों ने उत्साह से भाग लिया। गंगा आरती की तर्ज पर की गई आरती आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।

श्री अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अशोक मोदी, अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि सुधीर बंसल ने सामाजिक एकता, संस्कार, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। मोदी ने विवाह में देरी और समाज की घटती जनसंख्या पर भी चिंता जताई। गौरीशंकर ने राजनांदगांव अग्रवाल समाज की ओर से संचालित योजनाओं की सराहना की।

समारोह में जयप्रकाश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, संतोष सिंघल और रमेश चंद अग्रवाल को सम्मानित किया गया। वैवाहिक जीवन की स्वर्ण वर्षगांठ पूरी करने वाले लक्ष्मी देवी और मुरारीलाल अग्रवाल का भी सम्मान हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।

 शोभायात्रा में दिखी सामाजिक एकजुटता

मुख्य समारोह के बाद निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रास्ते में समाजजनों और सहयोगकर्ताओं ने जलपान, शीतल पेय और आइसक्रीम की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। महाराजा अग्रसेन की गंगा आरती की तर्ज पर की गई आरती ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य समारोह का संचालन लक्ष्मण लोहिया और नैंसी अग्रवाल ने किया। अंत में अग्रवाल सभा के सचिव अशोक लोहिया ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button