छत्तीसगढ़

डेमोक्रेट्स की जीत के बाद कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर से नीचे आए, शेयर बाज़ार में उछाल

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार और डेमोक्रेट्स की जीत के बाद तेल की क़ीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गईं जबकि शेयर बाज़ार में उछाल देखने को मिला.

बुधवार दोपहर को तेल की क़ीमतों का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 8 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो दो महीनों में इसका सबसे निचला स्तर है.

यह गिरावट तब आई जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि ईरान के साथ युद्ध के कारण रिपब्लिकन चुनाव हार गए.

वेंस की टिप्पणियों के कारण निवेशकों ने मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने के जोखिम का पुनर्मूल्यांकन किया.

ऐसा लगता है कि बाज़ारों ने वेंस की युद्ध ख़त्म करने, जीवन यापन की लागत पर ध्यान केंद्रित करने और इसराइल के साथ अमेरिका के संबंधों की समीक्षा करने की अपील का सकारात्मक संदेश दिया.

नतीजों को मध्य पूर्व में तनाव कम करने के रूप में देखा जा रहा है.

बुधवार को प्रमुख अमेरिकी शेयर सूचकांकों में तेज़ी देखी गई. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 3 प्रतिशत की उछाल आई.

एसएंडपी 500 में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और टेक्नोलॉजी शेयरों वाला नैस्डैक कंपोजिट 1.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ.

भारत में भी सेंसेक्स में 1,388.43 अंकों के साथ 1.8 प्रतिशत का उछाल देखा गया. जबकि निफ़्टी में 382.15 अंकों के साथ 1.59 प्रतिशत का उछाल देखा गया.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button