छत्तीसगढ़
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में शामिल हुए सीएम साय

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को सुभाष स्टेडियम में भाजपा रायपुर जिला द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में शामिल हुए। दोपहर एक बजे आयोजित इस रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।



