छत्तीसगढ़
ताड़ोकी-रावघाट, अभनपुर-कुरूद बड़ी रेल लाइन का उद्घाटन सोमवार को

रायपुर, 10 अक्टूबर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 12 अक्टूबर को रायपुर आ रहे हैं। वे ताड़ोकी रावघाट रेल लाइन, अभनपुर कुरूद बड़ी रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही रायपुर रावघाट, अभनपुर कुरूद ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही रायपुर लोको शेड में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा शुरू करेंगे। कार्यक्रम रायपुर रेलवे स्टेशन में दोपहर 12.45 बजे होगा।



