ताजा खबर

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आप का 8 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग का विशाल घेराव

रायपुर :  मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे एवं उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा 08 अक्टूबर 2026 को रायपुर के नलघर चौक में प्रदेश स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन कर राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव किया जायेगा। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता राजधानी में प्रदर्शन में शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि देश में ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहें हैं और आम आदमी पार्टी लगातार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ़्तारी की मांग कर रही है। कल ही सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 मामले में ECI और केंद्र को नोटिस भेजा है कोर्ट ने जवाब मांगा है कि फॉर्म 6 किसकी परमिशन से वेबसाइट में अपलोड किया। लेकिन ज्ञानेश कुमार और आयोग तानाशाह बना हुआ है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button