छत्तीसगढ़

अवैध रेत और गिट्टी परिवहन पर कार्रवाई

खनिज विभाग ने 6 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 29 नवंबर।जिले में अवैध रेत उत्खनन और गिट्टी परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को जब्त किया है। इनमें छह हाइवा और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं।

खनिज विभाग की टीम ने कोनी, सेंदरी, कछार, निरतु, रतनपुर, पचपेड़ी, लावर, मस्तूरी और घुटकू क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कोनी में अवैध रेत परिवहन करते एक हाइवा को पकड़ा गया। रतनपुर में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई।

पचपेड़ी क्षेत्र में गिट्टी और रेत का अवैध परिवहन करते कई हाइवा तथा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की गई। लावर में भी गिट्टी ले जा रहे हाइवा को जब्त किया गया।

घुटकू क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। जब्त वाहनों में से कुछ कोनी, रतनपुर और पचपेड़ी थानों में रखे गए हैं, जबकि अन्य को लावर खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में सौंपा गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button