ताजा खबर

राज्योत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर लंगेह ने तैयारियों का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राज्योत्सव स्थल पहुंचकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button