छत्तीसगढ़
एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित होंगे भारतीय वायुसेना के अगले प्रमुख

भारत सरकार ने वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का 29वां प्रमुख नियुक्त किया है.
रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.
एयर मार्शल दीक्षित 31 अक्तूबर 2026 की दोपहर से एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे. एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह 31 अक्तूबर को रिटायर हो रहे हैं.
एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट और क्वालीफाइंग फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं. उनके पास 3500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है.
उन्होंने अपने करियर में कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं. इनमें चीफ़ ऑफ़ इंटीग्रेटेड स्टाफ़ कमेटी टू द चेयरमैन, मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ़ और एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सेंट्रल एयर कमांड जैसे पद शामिल हैं.(bbc.com/hindi)



