ताजा खबर
किरंदुल वार्ड 11 आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष, बच्चों के साथ बैठकर किया पौष्टिक आहार
किरंदुल : किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह वार्ड क्रमांक 11 चीता कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर पौष्टिक आहार ग्रहण किया।
उन्होंने अध्यक्ष निधि से पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्र को प्रदाय की गई कुर्सी-टेबल पर बच्चों के साथ बैठकर आत्मीय बातचीत की और उनके पोषण व पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। बच्चों के बीच बैठकर भोजन करने से केंद्र में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके समर्पण की सराहना की।
इस दौरान पार्षद थॉमस बाबू दुर्गम, वी. रूपा रानी, राजकुमार सोनी, के. सज्जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, लोमन सीना सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर पालिका कर्मचारी और वार्डवासी उपस्थित रहे।
