15 दिसंबर को सीएम हाउस घेरेगा सर्व आदिवासी समाज

रायपुर । सर्व आदिवासी समाज ने बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का विरोध किया है। समाज ने जनजातीय नहीं राष्ट्रीय गौरव दिवस मनाने की मांग को लेकर सीएम हाउस घेराव की चेतावनी दी। समाज ने दो पोस्टर जारी कर प्रदेशभर में मुहिम छेड़ा है। समाज प्रमुख बीएस रावटे ने कहा कि ‘आदिवासी हैं, आदिवासी ही पहचान रहे’। ‘बिरसा मुंडा का योगदान किसी एक जनजाति तक सीमित नहीं’ है।15 नवंबर को समाज पूरे छत्तीसगढ़ में आदिवासी अधिकार दिवस मनाएगा। भगवान बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने, बिरसा मुंडा के नाम पर केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने और पैतृक गांव उलिहातू में आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की है।
रावटे ने जनजातीय गौरव दिवस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आदिवासी समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।कल
15 नवंबर को पंचायत से जिला स्तर तक ज्ञापन सौंपेंगे। 42 जनजातीय समुदायों से अपने-अपने जिलों में ज्ञापन देने की अपील की गई है। इसके बाद 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। रावटे ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा।


